Groww App क्या होता है? Groww में Account कैसे खोले | Complete Guide Hindi

Sameem Ali
1

Groww App क्या होता है? Groww में Account कैसे खोलें | Complete Guide Hindi

नमस्कार दोस्तों,

मेरा नाम है समीम अली और आपका स्वागत है Hindi Me Doubt में। दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम एक ऐसे टॉपिक पर बात करने वाले हैं, जिसके बारे में आजकल बहुत ज़्यादा चर्चा हो रही है। आज हम जानेंगे कि Groww App क्या होता है? (What Is Groww App In Hindi) और Groww App में Account कैसे बनाते हैं?

अगर आप भी Stock Market, Mutual Fund या investment में रुचि रखते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाली है। इस आर्टिकल में Groww App से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है, इसलिए पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

Groww App क्या होता है? Groww में Account कैसे खोले | Complete Guide Hindi

जैसा कि आपने बड़े-बड़े निवेशकों से सुना होगा कि अगर आज आप अपने पैसों को सही जगह invest करते हैं, तो आपका आने वाला भविष्य सुरक्षित हो सकता है। आज के समय में बहुत सारे लोग Stock Market और Mutual Fund में निवेश करके अच्छी कमाई कर रहे हैं।

हालाँकि Mutual Fund और Stock Market में निवेश करना न तो बहुत आसान है और न ही बहुत ज़्यादा मुश्किल, लेकिन शुरुआत करने वालों के लिए यह थोड़ा confusing ज़रूर हो सकता है। ऐसे में Groww App आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है, जो investment को आसान बना देता है।

Groww App क्या होता है? | What Is Groww App In Hindi

Groww App एक भारतीय investment Platform है, जिसे साल 2016 में शुरू किया गया था। इस ऐप की मदद से कोई भी व्यक्ति आसानी से Stock Market और Mutual Fund में निवेश कर सकता है। Groww App को खास तौर पर beginners को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, ताकि बिना किसी परेशानी के investment शुरू की जा सके।

Groww App में आप बहुत ही सरल तरीके से Shares खरीद और बेच सकते हैं। इसके अलावा आप Mutual Fund में भी invest कर सकते हैं और अपने पूरे Portfolio पर एक ही जगह से नज़र रख सकते हैं। Groww App आपको यह भी दिखाता है कि आपको कितना Profit हुआ है और कितना Loss।

Groww App के मुख्य फीचर्स

Groww App को इतना लोकप्रिय बनाने के पीछे इसके कई बेहतरीन फीचर्स हैं। नीचे Groww App के कुछ खास फीचर्स बताए गए हैं:

  • आसान और User Friendly Interface
  • Stock Market और Mutual Fund में invest करने की सुविधा
  • Zero Brokerage Mutual Fund investment
  • Real Time Portfolio Tracking
  • beginners के लिए Simple Design
  • Safe और Secure Platform

Groww App में Account खोलने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

Groww App में Account बनाने से पहले आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट होना चाहिए। इन डॉक्यूमेंट के बिना आप Groww App में अपना खाता नहीं खोल सकते।

Groww App के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट:-

  • Pan Card
  • Aadhar Card (जिसमें Mobile Number लिंक हो) Email ID
  • Bank Account और Bank Statement
  • Signature
  • Smartphone / Laptop / Computer
  • Internet Connection

Groww App में Account कैसे बनाएं? | How To Open Groww Account In Hindi

अब बात करते हैं सबसे जरूरी सवाल की, Groww App में Account कैसे खोला जाता है। नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से Follow करें।

1 - सबसे पहले Google Play Store पर जाएं और Groww App को अपने मोबाइल फोन में Install करें।

2 - App Install होने के बाद Groww App को Open करें। अब आपके सामने Continue with Google का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

3 - अब अपने Google Account से Login कर लें। इसके बाद आपसे Mobile Number डालने के लिए कहा जाएगा। अपना मोबाइल नंबर डालें और आए हुए OTP को Verify करें।

4 - OTP Verify होने के बाद आपको अपने PAN Card की Details भरनी होंगी। PAN Number डालकर Next पर क्लिक करें।

5 - अब आपसे आपकी Personal Details मांगी जाएंगी। अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें और Submit करें।

6 - इसके बाद आपको अपनी Bank Account Details भरनी होंगी, जैसे Account Number और IFSC Code।

7 - अब आपको अपनी Photo Upload करनी होगी। आप Gallery से Photo Upload कर सकते हैं या Live Selfie भी ले सकते हैं।

8 - इसके बाद आपको अपने चेहरे की लगभग 5 सेकंड की एक छोटी वीडियो रिकॉर्ड करके Upload करनी होगी।

9 - अब आपको अपना PAN Card और Address Proof Upload करना होगा और Continue पर क्लिक करना होगा।

10 - इसके बाद आपकी सभी Details आपके सामने दिखाई देंगी। उन्हें ध्यान से Check करें और I Agree पर क्लिक करें।

11 - अब आपको अपनी Signature करनी होगी। आप Mobile Screen पर Signature करके Save पर क्लिक करें।

12 - इतना करने के बाद आपका Groww App Account सफलतापूर्वक ओपन हो जाएगा। अब आप Stock Market और Mutual Fund में invest कर सकते हैं।

Groww App सुरक्षित है या नहीं?

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि Groww App सुरक्षित है या नहीं। दोस्तों, Groww App एक trusted और Registered Indian Platform है। यह SEBI के नियमों के अनुसार काम करता है और लाखों लोग इसका उपयोग investment के लिए कर रहे हैं।

Groww App के फायदे | Benefits of Groww App

  • beginners के लिए Best investment App
  • पूरी तरह Digital Process
  • आसान Account Opening
  • Transparent Charges
  • भरोसेमंद और सुरक्षित प्लेटफॉर्म

निष्कर्ष

दोस्तों, इस पोस्ट में हमने आपको पूरी जानकारी दी कि Groww App क्या होता है? Groww App में Account कैसे खोलें? अगर आप investment की शुरुआत करना चाहते हैं, तो Groww App आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

उम्मीद करता हूँ कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें। कोई सवाल हो तो नीचे Comment करके पूछ सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
To Top