आज के समय में नौकरी पाना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है। सिर्फ़ पढ़ाई या डिग्री होना ही काफी नहीं है, बल्कि यह भी ज़रूरी है कि आपका resume सही तरीके से बना हुआ हो। और बहुत से लोग मेहनती और काबिल होते हैं, लेकिन कमजोर रिज़्यूम होने के कारण से उन्हें interview call नहीं मिल पाती।
अगर आप स्टूडेंट हैं, और आप फ्रेशर हैं या फिर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि Resume Kaise Banaye वो भी फ्री टूल्स की मदद से, तो यह लेख आपके लिए पूरी तरह उपयोगी है।
रिज़्यूम क्या होता है? What is Resume In Hindi
रिज़्यूम आपका एक छोटा सा लेकिन बहुत ज़रूरी दस्तावेज़ होता है, जिसमें आपकी शिक्षा, कौशल (skills), अनुभव (experience) और उपलब्धियाँ (achievements) लिखी होती हैं। यही रिज़्यूम सबसे पहले कंपनी के रिक्रूटर के पास जाता है। सरल शब्दों में कहा जाए तो रिज़्यूम आपकी प्रोफेशनल पहचान होता है।
रिज़्यूम बनाने से पहले क्या तैयार रखे
रिज़्यूम बनाने से पहले कुछ ज़रूरी जानकारी पहले से तैयार कर लेना बेहतर होता है।
1. आपका पूरा नाम
2. मोबाइल नंबर और प्रोफेशनल ईमेल आईडी
3. शिक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी
4. आपके मुख्य कौशल (skills)
5. इंटर्नशिप या नौकरी का अनुभव (अगर हो)
6. सर्टिफिकेट या कोई खास उपलब्धि
इससे रिज़्यूम बनाते समय बार-बार बदलाव करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
रिज़्यूम कितने प्रकार का होता है, Types Of Resumes
आमतौर पर रिज़्यूम तीन प्रकार के होते हैं,
1. क्रोनोलॉजिकल रिज़्यूम
इसमें काम का अनुभव समय के क्रम में लिखा जाता है। यह उन लोगों के लिए सही होता है जिनके पास अच्छा work experience हो।
2. फंक्शनल रिज़्यूम
इसमें अनुभव से ज़्यादा कौशल पर ध्यान दिया जाता है।
फ्रेशर और स्टूडेंट्स के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है।
3. कॉम्बिनेशन रिज़्यूम
इसमें skills और experience दोनों को बैलेंस करके दिखाया जाता है।
Resume कैसे बनाएं स्टेप | How to create resume
1 - सही फॉर्मेट चुनें
सबसे पहले तय करें कि आप फ्रेशर हैं या अनुभवी। अगर आप फ्रेशर हैं तो functional resume format चुनें, जिससे आपकी skills अच्छे से सामने आएं।
2 - व्यक्तिगत जानकारी कैसे लिखें?
इस सेक्शन में सिर्फ ज़रूरी जानकारी ही लिखें:
1. पूरा नाम
2. मोबाइल नंबर
3. ईमेल आईडी
4. शहर और राज्य
उम्र, धर्म, जाति या फोटो लिखना ज़रूरी नहीं होता, जब तक कंपनी विशेष रूप से न मांगे।
करियर ऑब्जेक्टिव कैसे लिखें | How to write a career objective
करियर ऑब्जेक्टिव छोटा और साफ़ होना चाहिए।
उदाहरण: - मैं एक मेहनती और सीखने के लिए तैयार उम्मीदवार हूँ, जो अपनी skills का उपयोग करके कंपनी की growth में योगदान देना चाहता है।
शिक्षा की जानकारी कैसे दें?
1. शिक्षा की जानकारी इस क्रम में लिखें:
2. कोर्स का नाम
3. स्कूल या कॉलेज का नाम
4. पास होने का वर्ष
5. प्रतिशत या CGPA
हमेशा अपनी सबसे नई पढ़ाई ऊपर लिखें।
स्किल्स सेक्शन कैसे बनाएं?
Skills वही लिखें जो आपको सच में आती हों। झूठी skills लिखना आगे चलकर नुकसान दे सकता है।
उदाहरण: - Basic Computer Knowledge, MS Word /Excel, Communication Skills, Programming Language
अनुभव या इंटर्नशिप कैसे लिखें?
अगर आपने कहीं काम किया है या internship की है, तो यह ज़रूर लिखें !
1. कंपनी का नाम
2. आपकी भूमिका (role)
3. काम करने की अवधि
4. आपने वहाँ क्या सीखा या क्या काम किया
फ्री रिज़्यूम बनाने वाले बेस्ट टूल्स | Best free resume building tools
1 - Canva
Canva एक बहुत ही popular tool है। इसमें आपको ready-made resume templates मिल जाते हैं, जिन्हें आप आसानी से edit कर सकते हैं।
2 - Google Docs
Google Docs में भी कई free resume templates उपलब्ध हैं। ये simple और professional होते हैं।
3 - Resume.com
यह पूरी तरह free website है, जहाँ से आप resume बनाकर PDF में download कर सकते हैं।
4 - Novoresume
यह tool ATS-friendly resume बनाने में मदद करता है। Free version में limited options मिलते हैं, लेकिन beginners के लिए ठीक है।
ATS Friendly रिज़्यूम क्यों ज़रूरी है | Why is an ATS-friendly resume important
आजकल ज़्यादातर कंपनियाँ ATS (Applicant Tracking System) का इस्तेमाल करती हैं। यह software रिज़्यूम को scan करके keywords ढूंढता है।
ATS friendly resume के लिए
1. Simple font का उपयोग करें
2. ज़्यादा design या graphics न डालें
3. Job description से related keywords इस्तेमाल करें
4. Resume को PDF format में save करें
रिज़्यूम बनाते समय होने वाली आम गलतियाँ
1. Spelling और grammar की गलतियाँ
2. बहुत लंबा रिज़्यूम बनाना
3. Fake skills लिखना
4. Unprofessional email ID देना
5. हर job के लिए same resume भेजना
फ्रेशर के लिए खास टिप्स
1. Strong career objective लिखें
2. Skills और projects पर focus करें
3. Online courses और certificates ज़रूर जोड़ें
4. Resume को simple और clean रखें
निष्कर्ष (Conclusion)
हमने इस ब्लॉग पोस्ट में जाना कि resume क्या होता है, उसे बनाने का सही तरीका क्या है और कौन-कौन से free tools की मदद से कोई भी व्यक्ति आसानी से एक professional resume तैयार कर सकता है। साथ ही यह भी समझा कि resume format, सही शब्दों का चयन और ATS-friendly structure कितना ज़रूरी होता है।
उम्मीद है कि इस guide की मदद से अब आपको resume बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। सही जानकारी, थोड़ी मेहनत और free resume tools के सही इस्तेमाल से आप भी अपना resume खुद बना सकते हैं और बेहतर job opportunities हासिल कर सकते हैं।
यह पोस्ट helpful लगी हो तो follow ज़रूर करें और किसी भी सवाल के लिए comment करें।


